रेड क्रॉस सोसाइटी अमेठी ने जन आरोग्य मेले में लोगों को टीबी के प्रति किया जागरूक

2 / 100 SEO Score

अमेठी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, अमेठी की टीम ने सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान मेले में पहुंचे लोगों को टीबी (क्षय रोग) के लक्षणों के प्रति जागरूक किया गया।

रेड क्रॉस की ओर से बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, शाम के समय बुखार, भूख न लगना, वजन कम होना या बलगम में खून आना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच अवश्य करानी चाहिए।

रेड क्रॉस सोसाइटी अमेठी के सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि टीबी की जांच और इलाज पूरी तरह नि:शुल्क है। साथ ही नि: क्षय पोषण योजना के तहत इलाज की अवधि में मरीज के बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की जाती है।

उन्होंने कहा कि समय पर जांच और नियमित दवा सेवन से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है, इसलिए लक्षण दिखते ही जांच कराना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनोज पटेल, ज्योति, ओमप्रकाश, डॉ. शाहीन बानो, मीना उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!