बलिया: मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार, सोनू फरसाटारी बोले– “झूठे आरोपों से परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल की जा रही”

7 / 100 SEO Score

बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र निवासी सोनू फरसाटारी ने स्वयं पर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार और असत्य करार दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।

सोनू फरसाटारी का आरोप है कि उनके, उनकी पत्नी आफरीन उर्फ सोनी और पुत्र अयान के विरुद्ध झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत रील और वीडियो बनाकर प्रचारित-प्रसारित कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में सहानुभूति बटोरना और उनकी वर्षों की मेहनत से अर्जित संपत्ति पर अवैध कब्जा करना है।

उन्होंने व्यथित होकर कहा कि सोशल मीडिया पर जारी दुष्प्रचार के कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर आघात पहुंचा है। इसके चलते उनके पूरे परिवार को अत्यधिक मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

सोनू फरसाटारी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा:
“यदि जांच में आरोप असत्य और तथ्यहीन पाए जाते हैं, तो झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति का सम्मान और प्रतिष्ठा सुरक्षित रह सके।”

उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने और उनके परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है। सोनू फरसाटारी ने अंत में कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन पर पूरा विश्वास है तथा जांच के उपरांत सत्य अवश्य सामने आएगा।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!