

आज बलिया जनपद के समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जनाब महमूद अंसारी ज़ी ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के खिलाफ जिलाधिकारी बलिया के माध्यम से महामहिम आनंदी बेन पटेल राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन दिया l

बता दें कि उत्तरप्रदेश के रामपुर के जौहर अली विश्वविद्यालय का मामला पुरे प्रदेश में काफ़ी चर्चा में है l
जहाँ वर्षो से चल रहें विश्वविद्यालय क़ो सरकारी नोटिस देकर बताया गया है कि इस विद्यालय कि लगभग 38 बिल्डिंग अवैध है और मानको के पूरा किये बिना बनाई गयी है l जिसमें ध्वस्तीकरण कि कार्यवाही भी होने कि सम्भावना जाहिर की गयी है l
ऐसे में यहाँ पर पढ़ रहें हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट मडरा रहा है l
अध्यनत छात्र लगातार वहां प्रदर्शन कर रहें है और सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहें है l
इसी क्रम में अन्य पार्टियां भी इस बात का विरोध कर रही है कि बडी मुश्किल से तो कहीं विश्वविद्यालय का निर्माण होता है जहाँ युवा अपनी भविष्य क़ो बनाते है, और राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग करते है, ऐसे में इस विश्वविद्यालय का राजनीतिकरण कर के बुलडोज करना छात्रों, व लोकतंत्र के लिए कड़ा प्रहार है और उनके भविष्य पर भी आघात है l
इस ज्ञापन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महमूद अंसारी के साथ गुलजार अहमद जिला सचिव समाजवादी पार्टी, मोहम्मद आरिफ शाह अल्वी अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा रसडा, एजाज अहमद अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा बासडीह, रेयाज अहमद अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा सिकंदरपुर, अमानतुल्लाह शेख नेता सिकंदरपुर व जमालूद्दीन जे डी, मेराज अख्तर, रोजा,मोहम्मद आजम साहब के साथ जिले के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे l