वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़,5 शातिर गिरफ्तार

8 / 100 SEO Score

वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर क्राइम पुलिस ने म्यूल बैंक खाते और ट्रांजेक्शन एपीके फाइल उपलब्ध कराकर साइबर ठगी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 एंड्रॉयड मोबाइल, 3 आईफोन, 43 एटीएम कार्ड, 12 पासबुक, 10 चेकबुक, 11 क्यूआर कोड, 12 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक डायरी, दो चार पहिया वाहन (महिंद्रा थार और हुंडई आई-20) तथा ₹12,060 नकद बरामद किया है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी अपने कब्जे में ले लेता था। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!