स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान का शुभारंभ

7 / 100 SEO Score

आज “आनंदी माँ एक जीवन बचाओ अभियान” के तहत *स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन* के तत्वावधान में *सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान* का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अभियान को *डॉ. विपिन यादव एवं पूजा सिंह, दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट* के संरक्षण में चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज वाराणसी के 3-4 डिग्री कॉलेजों में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया और सेमिनार की तिथियां भी फिक्स की गईं।

अभियान की *पूर्वांचल संयोजक एवं उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी पूजा सिंह* ने बताया कि महिलाओं को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है। इसी क्रम में *जिला संयोजक डॉ. विपिन यादव* के यादव क्लिनिक, बलरामपुर के बगल में, पूजा सिंह ने अपनी 17 वर्षीय बेटी *अविका* को सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीनेशन करवाया।

पूजा सिंह ने कहा “मैंने अपनी बेटी को वैक्सीन लगवाकर ये संदेश देना चाहा कि ये वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। हर माता-पिता को अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए ताकि हम कैंसर जैसी बीमारी को जड़ से खत्म कर सकें।”

*जिला संयोजक डॉ. विपिन यादव*, जो पहले से ही दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के सर्वाइकल वैक्सीनेशन अभियान की ब्रांड एंबेसडर हैं, ने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूल-कॉलेजों में बड़े स्तर पर सेमिनार और निःशुल्क जांच शिविर लगाए जाएंगे। राज्यपाल महोदया *आनंदी बेन पटेल जी* के मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य हर बेटी को इस बीमारी से सुरक्षित करना है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!