सियर ब्लाक के डवाकरा हाल में पंचायत सचिवों एवं पंचायत साहयको का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन, ग्रामीण विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

3 / 100 SEO Score

बलिया दिन मंगलवार को विकास खंड सीयर के डवाकरा हॉल में पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन,पारदर्शिता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।

प्रशिक्षण में पंचायत सहायकों एवं सचिवों को शासन की विभिन्न योजनाओं,वित्तीय प्रबंधन तथा ग्राम पंचायतों के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाही द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं जल संचयन के प्रति जागरूक करते हुए जल शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत को इस दिशा में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

अपने संबोधन में खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सहायकों की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में पंचायत सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों और ग्रामीण जनता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं। शासन स्तर से संचालित सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी समयबद्ध रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाना पंचायत सहायकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पंचायत सहायकों ने डिजिटल सेवाओं,ऑनलाइन प्रमाणपत्रों, विभिन्न सर्वेक्षणों,ग्राम पंचायतों के अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उनकी कार्यशैली और समर्पण सराहनीय है। समय-समय पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत सहायकों के ज्ञान एवं कार्यकुशलता को और अधिक मजबूत बनाते हैं, जिससे वे नई व्यवस्थाओं एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बेहतर सेवाएँ प्रदान कर सकें।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), स्वामित्व एवं ग्राम पंचायतों से संबंधित विभिन्न योजनाओं, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग, ई-स्वराज पोर्टल, वित्तीय प्रबंधन, विकास कार्यों की योजना निर्माण, अभिलेख संधारण तथा शासन की नवीन व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई।

प्रशिक्षक के रूप में कमलेश कुंवर, अमित राय एवं पल्लव प्रशांत ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में एडीओ पंचायत मनोज सिंह सहित पंचायत सचिव रवि भूषण सिंह एवं तेज बहादुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत सहायकों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। उपस्थित पंचायत सहायकों में राजन कुमार, आदर्श यादव, उपेंद्र, विमलेश, अदिति, राजेश्वरी, रोशनी, लालसा, प्रियंका, प्रियांशी, अमित, दिनेश, नागेंद्र, पिंकी, अरुण, मनीष, सतीश, पवन, रीता, ब्यूटी, सविता, निभा, अंजलि, अमृता, अमीषा, शिल्पा,विशाल,अनुराग किशन एवं प्रियंका सहित दर्जनों पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से करेंगे, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र ग्रामीणों तक समय पर पहुँच सकेगा तथा ग्राम पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास को नई गति मिलेगी।

पत्रकार मोहम्मद सूफियान सत्य सवेरा स्टेट हेड यूपी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!